भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता काफ़ी लंबे समय से चला आ रहा है, लेकिन अब इस समझौते में तनाव आ रहा है। हाल ही में दोनों देशों के बीच पानी के इस्तेमाल को लेकर और नदी परियोजनाओं को लेकर काफ़ी तगड़ी बहस देखने को मिली।
बहस इतना आगे बढ़ गया कि पाकिस्तान ने भारत पर आरोप भी लगा दिया। पाकिस्तान का कहना है कि भारत पानी को एक “हथियार” की तरह इस्तेमाल कर रहा है। इस पूरे मामले के चलते दोनों देशों के बीच काफ़ी तनाव बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात यही रहे, तो आने वाले समय में यह मुद्दा और भी ज़्यादा गंभीर हो सकता है।
क्या है सिंधु जल समझौता? (Indus Water Treaty Explained)
सिंधु जल समझौता भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण समझौता था, जो 19 सितंबर 1960 को हुआ था। इस समझौते पर भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब ख़ान ने हस्ताक्षर किए थे।
इस समझौते के तहत नदियों का बँटवारा इस प्रकार हुआ:
भारत को दी गई नदियाँ:
- रावी
- ब्यास
- सतलुज
पाकिस्तान को दी गई नदियाँ: :
- सिंधु
- झेलम
- चिनाब
भारत और पाकिस्तान के बीच कई बार तनाव और युद्ध जैसे हालात बनने के बावजूद यह समझौता लंबे समय तक लागू रहा इसलिये यह समझौता दुनिया के बड़े समझौतों में से एक सफल जल बँटवारा समझौता माना जाता है।
बिलावल भुट्टो ने क्या कहा?
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने हाल ही में सिंधु जल समझौते को लेकर भारत के खिलाफ बहुत सी बातें बोलीं। उन्होंने भारत पर सिंधु जल समझौते को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि सिंधु नदी पाकिस्तान की “जीवन रेखा” है और उनका मानना है कि भारत नदी के पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल करना चाहता है, जो सही नहीं है।
उन्होंने ये भी कहा कि अगर पाकिस्तान के जल अधिकारों को किसी भी तरीके से प्रभावित करने की कोशिश की गई, तो इसका जवाब राष्ट्रीय स्तर पर दिया जाएगा।
पाकिस्तान के अन्य नेताओं के बयान
बिलावल भुट्टो के अलावा, पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसद्दिक मलिक ने भी हाल ही में भारत के खिलाफ काफी कुछ बयान दिया है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान अपने पानी के अधिकारों की रक्षा करेगा और उचित निर्णय लेगा। वहीं, पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने दावा किया है कि सिंधु जल समझौता अब भी वैध और प्रभावी है।
भारत का क्या पक्ष है?
भारत ने अपना पक्ष साफ़ रखा है। भारत का कहना है कि, जब तक पाकिस्तान सीमा पर आतंकवादियों के खिलाफ़ उचित कार्रवाई नहीं करता, तब तक भारत सिंधु जल समझौते को पहले की तरह लागू नहीं करेगा। भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बहुत गंभीर है। भारत का मानना है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को बढ़ावा देता है। भारत पर जब भी आतंकी हमले हुए हैं, उनमें पाकिस्तान का नाम ज़रूर सामने आया है।
पहलगाम हमले के बाद क्या-क्या हुआ?
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत, पाकिस्तान से काफी नाराज़ था। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कूटनीतिक और अपने राष्ट्रीय हित में कई कदम उठाए। इसी दौरान भारत ने सिंधु जल समझौते को अस्थायी रूप से निलंबित (in abeyance) रखने का एक बहुत बड़ा फैसला लिया, जिससे पाकिस्तान बौखला गया। यही नहीं, भारत ने यह भी साफ़ शब्दों में कह दिया कि वह अपने हिस्से के पानी का अधिकतम उपयोग करेगा और इसके लिए जल परियोजनाओं पर तेज़ी से काम करेगा। भारत द्वारा उठाया गया यही कदम आज भी दोनों देशों के बीच सबसे बड़े विवाद का कारण बना हुआ है और दूर-दूर तक इस विवाद का अभी कोई अंत नहीं दिख रहा।
भविष्य में क्या हो सकता है ?
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच जल बंटवारे को लेकर जो बयानबाज़ी चल रही है, उसका दूर-दूर तक कोई अंत नहीं दिख रहा है। आने वाले समय में यह मुद्दा दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक बातचीत का विषय बना रहेगा। अगर दोनों देशों के बीच ऐसे ही चलता रहा और उनके रिश्तों में सुधार नहीं हुआ, तो सिंधु जल को लेकर विवाद और भी ज़्यादा गहरा हो सकता है। वहीं, यदि भविष्य में दोनों देशों के बीच सिंधु जल को लेकर बातचीत आगे बढ़ती है, तो हो सकता है कि कुछ नए नियम भी बनाए जाएँ।
निष्कर्ष
करीब छह दशक से भारत और पाकिस्तान के बीच जल बंटवारे का आधार रहा है सिंधु जल समझौता। परंतु, दोनों देशों के मतभेद के कारण सिंधु जल समझौता आज फिर विवादों में है। एक ओर पाकिस्तान, भारत पर इस समझौते को बहाल रखने के लिए अपना पूरा जोर लगा रहा है, तो दूसरी ओर भारत का साफ कहना है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पर आतंकवादियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करता और आतंकवाद को समाप्त नहीं करता, तब तक सामान्य स्थिति संभव नहीं है। आने वाले दिनों में दोनों देशों द्वारा उठाए गए अगले कदम पर पूरे दक्षिण एशिया की नजर रहेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
प्रश्न 1: सिंधु जल समझौता क्या है?
सिंधु जल समझौता भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में हुआ एक जल बंटवारा समझौता है।
प्रश्न 2: सिंधु जल समझौता फिर चर्चा में क्यों है?
हाल ही में पाकिस्तान के नेता बिलावल भुट्टो के दिए गए विवादित बयान से समझौता फिर सुर्खियों में आ गया है।
प्रश्न 3: पहलगाम हमले के बाद क्या हुआ था?
भारत ने सिंधु जल समझौते को अस्थायी रूप से निलंबित (in abeyance) रखने का एक बहुत बड़ा फैसला लिया, इसके बाद पाकिस्तान ने इस फैसले पर आपत्ति जताई ।
प्रश्न 4: भारत और पाकिस्तान को कौन-कौन सी नदियां मिली हैं?
भारत को रावी, ब्यास और सतलुज नदियां मिली हैं, जबकि पाकिस्तान को सिंधु, झेलम और चिनाब नदियां मिली हैं।
प्रश्न 5: क्या सिंधु जल समझौता खत्म हो गया है?
नहीं। फिलहाल समझौता पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।लेकिन इसे लेकर दोनों देशों के बीच विवाद और कूटनीतिक तनाव जारी है।