Vietnam Boat Accident: फु क्वोक द्वीप के पास नाव हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, मृतकों की सूची, हादसे की वजह और PM मोदी समेत नेताओं की प्रतिक्रिया

  • वियतनाम में हुआ बड़ा नाव हादसा
  • शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया 15 भारतीय पर्यटकों की दुखद मौत
  • बहुत सारे लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बचाव दल राहत एवं लापता लोगों की खोज में लगी है।

वियतनाम में हुआ नाव हादसा

छुट्टियां मनाने गए भारतीय पर्यटकों की खुशी उस समय मातम में बदल गई जब शनिवार के दिन वियतनाम के लोकप्रिय पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास दर्दनाक नौका हादसा हो गया। शुरुआती रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि पर्यटकों को ले जाने वाली नाव अचानक ही पलट गई, जिस वजह से कम से कम 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई और हर जगह अफरा-तफरी मच गई है।

वियतनाम नाव हादसे के बाद कैसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन?

नाव पलटने की सूचना मिलते ही वहाँ के स्थानीय प्रशासन, तटरक्षक बल और बचाव दल मौके पर पहुँचकर लापता लोगों की तलाश में जुट गए और फँसे हुए व घायल यात्रियों को सुरक्षित निकालने में जुट गए। लोग डरे हुए थे और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल था। प्रशासन और बचाव दल लोगों को शांत करवाने और उन्हें सुरक्षित निकालने में लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि समुद्र में खराब मौसम और तेज लहरों की वजह से राहत कार्य प्रभावित हो रहा था।

वियतनाम नाव हादसा: फु क्वोक द्वीप के पास नाव पलटने के बाद बचाव अभियान का दृश्य

पलटने वाली नाव में सवार थे 32 भारतीय?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसे के समय स्पीड बोट में कुल 36 लोग सवार थे, जिसमें से 32 भारतीय पर्यटकों की संख्या बताई जा रही है और 4 वियतनामी चालक थे।

बताया जा रहा है कि यह नाव पर्यटकों को एक द्वीप से दूसरे स्थान पर ले जा रही थी, तभी गंतव्य से लगभग 400 मीटर पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Vietnam Boat Accident Cause: आखिर नाव कैसे पलटी?

रिपोर्ट के अनुसार अभी तक हादसे का सटीक कारण नहीं पता चला है, परंतु स्थानीय अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जाँच में समुद्र में तेज लहरों और खराब मौसम की वजह से नाव का संतुलन बिगड़ना हादसे की संभावित वजह बताई जा रही है। हालाँकि प्रशासन ने वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जाँच शुरू कर दी है और जाँच में यह भी देखा जाएगा कि नाव पर सुरक्षा की सारी आवश्यक चीज़ें, जो नियम के तहत रखनी होती हैं, थीं या नहीं।

आस-पास के लोगों ने की मदद

बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने बहादुरी और साहस दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया था। बाद में बचाव दल की टीम भी मौके पर पहुँच गई थी।

घायलों को समय पर अस्पताल भेजा गया, जबकि कुछ लोगों को मौके पर सीपीआर (CPR) देकर बचाने की कोशिश की गई।

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के नाम

भारतीय दूतावास द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार, वियतनाम में हुए नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय पर्यटकों के नाम इस प्रकार हैं:

क्रमांकनामराज्य
1सेंथिल कुमार जयवेलतमिलनाडु
2मुरुगा प्रभु अरुमुगमतमिलनाडु
3श्रीधर सुंदरराजनतमिलनाडु
4शेख अब्दुल्ला अब्दुल मजीदतमिलनाडु
5बालाजी नटेशनतमिलनाडु
6विनया कुमार चिथापुरम भास्करातमिलनाडु
7रविशंकर सुगुमारनतमिलनाडु
8बाबू कुप्पूस्वामीतमिलनाडु
9संतोष कुमार शांतिलालजैनतमिलनाडु
10अलागुराजन शिवासामीतमिलनाडु
11नल्लापेटा आदिशेशैया रवितेजाआंध्र प्रदेश
12श्रीधर मुदियमआंध्र प्रदेश
13जया लक्ष्मी गैलीआंध्र प्रदेश
14एविकॉट चेरियन थॉमसकेरल
15लोवेनी थॉमसकेरल

इनमें सबसे अधिक 10 पर्यटक तमिलनाडु, 3 आंध्र प्रदेश और 2 केरल के रहने वाले थे। हादसे के बाद भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों की सहायता और आवश्यक औपचारिकताओं में जुटा हुआ है।

भारतीय दूतावास ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में Twitter) अकाउंट पर शोक व्यक्त करते हुए बताया फु क्वोक द्वीप के पास हुए जो दर्दनाक नाव हुआ है ओर एस  हादसे में जिन लोगों ने आपनी जन  गवाई है उन 15 भारतीय नागरिकों की सूची वियतनामी अधिकारियों से प्राप्त हुई है। दूतावास ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

भारतीय दूतावास ने अपने आधिकारिक X पोस्ट में भी मृतकों की सूची साझा की है।

सोशल मीडिया पर नेताओं की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट कर हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि फू कोक द्वीप के पास हुए नाव हादसे में जान गंवाने वाले भारतीयों के परिजनों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

स्रोत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आधिकारिक X पोस्ट

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी X पर पोस्ट कर वियतनाम के फू कोक द्वीप के पास हुए नाव हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। विदेश मंत्री ने बताया कि भारत का दूतावास और महावाणिज्य दूतावास वियतनाम के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं तथा प्रभावित भारतीयों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है

स्रोत: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का आधिकारिक X पोस्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वियतनाम में हुए नाव हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में कई भारतीय नागरिकों की जान जाने की खबर से उन्हें बाहुत गहरा दुख पहुचा है। राष्ट्रपति ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आधिकारिक X पोस्ट
फु क्वोक द्वीप क्यों है दुनिया भर के पर्यटकों की पहली पसंद?

वियतनाम के दक्षिण-पश्चिम में स्थित फु क्वोक द्वीप अपने सफेद रेतीले समुद्र तटों (White Sand Beaches) के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यही वजह है कि यह पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहता है। यह द्वीप केवल खूबसूरत समुद्र तटों के लिए ही नहीं, बल्कि स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, जेट स्की, कयाकिंग और बोट टूर जैसी एडवेंचर गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। समुद्र के भीतर मौजूद रंग-बिरंगी प्रवाल भित्तियां (Coral Reefs) और विविध समुद्री जीव पर्यटकों को एक अनोखा अनुभव प्रदान करते हैं। रोमांच पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं मानी जाती।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. फु क्वोक द्वीप कहाँ स्थित है?

फु क्वोक द्वीप वियतनाम के दक्षिण-पश्चिम में स्थित में थाईलैंड की खाड़ी (Gulf of Thailand) में स्थित है ।

Q2. वियतनाम नाव हादसा कहाँ हुआ था?

 यह नाव हादसा वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुआ था ।

Q1. हादसे में कितने भारतीय पर्यटकों की मौत हुई?

15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई

Leave a Comment

🔔नोटिफिकेशन के लिए हमारे साथ जुड़े